Sunday, 7 December 2025

सकारात्मक शब्द

 एक बार एक राजा ने सपने मे देखा कि उसके सारे दांत गिर गए है। राजा ने एक ज्योतिष को बुलाकर इस सपने का प्रभाव पूछा " ज्योतिषी बोला " महाराज सारे दांत गिर जाने का अर्थ है आपके सामने आपके सारे संबंधी मर जायेगें। और आप अकेले रह जायेगें।" ये सुनकर राजा को उस ज्योतिष पर गुस्सा आया। और ज्योतिष को जेल के डाल दिया। फिर दूसरे ज्योतिष को को बुलाकर उससे सपने का संकेत पूछा " दूसरा ज्योतिष बोला " महाराज सपना शुभ संकेत दे रहा है। आपकी आयु बहुत लम्बी होगी। और आप सौ साल जियेंगे। राजा बहुत खुश हुआ। और ज्योतिष को बहुत सारा धन इनाम मे दिया। दोनों ज्योतिष ने एक जैसा ही प्रभाव बताया था मगर दूसरे ज्योतिष के शब्द सकारात्मक थे। 

कहानी का मोरल :- यहाँ हर कोई अपने फायदे की खबर सुनना चाहता है। चाहे वह झूठे ही क्यों न हो। इसलिए नेगेटिव बात या तो बताएं ही नही अगर बतानी जरूरी है तो पोजेटिव तरीके से बताएं। वरना सामने वाला बेवजह आपका दुश्मन बन जायेगा।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home